‘आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन – 2047 और इससे जुड़े पारिस्थितिकी तंत्र’ विषय पर भारतीय नौसेना द्वारा 12 फरवरी 2025 को एयरो इंडिया 2025 के दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, माननीय रक्षा राज्य मंत्री ने एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना स्टाफ के प्रमुख के साथ मिलकर ‘भारतीय नौसेना विमानन – प्रौद्योगिकी रोडमैप 2047’ नामक दृष्टि दस्तावेज का अनावरण किया।
मुख्य अतिथि ने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रौद्योगिकी रोडमैप, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिपादित आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी दस्तावेज है। यह अनुसंधान एवं विकास (आर.एंड.डी.) संस्थानों, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (डी.पी.एस.यू.), औद्योगिक भागीदारों, एम.एस.एम.ई., स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों के लिए 2047 तक नौसेना विमानन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने हेतु एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा। ‘आत्मनिर्भर भारतीय नौसेना विमानन – 2047 और इससे जुड़े पारिस्थितिकी तंत्र’ विषय पर भारतीय नौसेना द्वारा 12 फरवरी 2025 को एयरो इंडिया 2025 के दौरान एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि, माननीय रक्षा राज्य मंत्री श्री सेठ संजय, सांसद, ने एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना स्टाफ के प्रमुख के साथ मिलकर ‘भारतीय नौसेना विमानन – प्रौद्योगिकी रोडमैप 2047’ नामक दृष्टि दस्तावेज का अनावरण किया मुख्य अतिथि ने इस बात पर जोर दिया कि यह प्रौद्योगिकी रोडमैप, माननीय प्रधानमंत्री द्वारा प्रतिपादित आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रभावी दस्तावेज है। यह अनुसंधान एवं विकास (आर.एंड.डी.) संस्थानों, रक्षा सार्वजनिक उपक्रमों (डी.पी.एस.यू.), औद्योगिक भागीदारों, एम.एस.एम.ई., स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों के लिए 2047 तक नौसेना विमानन में आत्मनिर्भरता प्राप्त करने हेतु एक मार्गदर्शक की भूमिका निभाएगा।