भा.नौ.पो. हमला (लॉजिस्टिक्स प्रशिक्षण संस्थान)
संस्थान का नाम, स्थान, पता एवं निकटतम रेलवे स्टेशन
| नाम | स्थान | पता | फोन | ई-मेल | रेलवे स्टेशन |
|---|---|---|---|---|---|
| भा.नौ.पो. हमला | मुंबई का उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र | भा.नौ.पो. हमला, मार्वे, मलाड (पश्चिम), मुंबई – 400064 | (0091) 22-28824864 | lifeline@bom2.vsnl.net.in | उपनगरीय ट्रेनों हेतु मलाड तथा मुख्य लाइन ट्रेनों हेतु दादर |
जलवायु एवं ऊँचाई
| ऊँचाई | जलवायु | मानसून | वार्षिक वर्षा |
|---|---|---|---|
| समुद्र तल | वर्ष भर गर्म एवं उमस भरा, केवल दिसंबर और जनवरी में मौसम ठंडा रहता है | जून से अगस्त के दौरान भारी वर्षा | लगभग 210 सेमी |
संपर्क व्यवस्था
| सड़क | रेल | वायु |
|---|---|---|
| देश के सभी भागों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा | देश के सभी भागों से रेल मार्ग द्वारा जुड़ा | मुंबई से घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित होती हैं |
वेशभूषा एवं बिस्तर
| वेशभूषा | बिस्तर |
|---|---|
| वर्ष भर उष्णकटिबंधीय वेशभूषा। दिसंबर से फरवरी के दौरान हल्का स्वेटर उपयोगी | प्रशिक्षुओं को अपना बिस्तर, कंबल, मच्छरदानी, चादर एवं तकिया स्वयं रखना होगा (स्थानीय स्तर पर भी उपलब्ध) |
आवास व्यवस्था
| अधिकारी | नौसैनिक |
|---|---|
| अधिकारी मेस | पद के अनुसार केबिन / छात्रावास |
घरेलू सहायक
मेस में ठहरे अधिकारियों को नागरिक सहायक उपलब्ध कराए जाते हैं।
मनोरंजन
| स्विमिंग पूल | खेल | टीवी / सिनेमा |
|---|---|---|
| संस्थान में स्विमिंग पूल उपलब्ध है | संस्थान में इनडोर एवं आउटडोर खेल सुविधाएँ उपलब्ध हैं | टीवी पर सैटेलाइट चैनल देखने की सुविधा उपलब्ध है। संस्थान के भीतर सिनेमा हॉल भी है |
हथियार / गोला-बारूद
प्रशिक्षुओं को निजी हथियार या गोला-बारूद लाने/रखने की अनुमति नहीं है।
पशु / पालतू जानवर
प्रशिक्षुओं को पालतू जानवर रखने की अनुमति नहीं है।
होटल एवं रेस्टोरेंट
मलाड क्षेत्र में अनेक होटल एवं रेस्टोरेंट उपलब्ध हैं।
परिवहन
मलाड तक बस सेवा उपलब्ध है, जहाँ से टैक्सी एवं लोकल ट्रेनें सार्वजनिक परिवहन के रूप में उपलब्ध हैं।
चिकित्सा सुविधाएँ
| आंतरिक | बाह्य |
|---|---|
| बेस सिक्सबे | भर्ती उपचार की सुविधा नौसैनिक अस्पताल INHS अश्विनी में उपलब्ध है, जो संस्थान से लगभग 46 किमी की दूरी पर स्थित है |
बच्चों हेतु विद्यालय
| आंतरिक | बाह्य |
|---|---|
| केजी विद्यालय | 5 किमी की परिधि में अंग्रेज़ी माध्यम के अनेक विद्यालय उपलब्ध हैं |
पुस्तकालय
इकाई में एक सुसज्जित पुस्तकालय उपलब्ध है।







