मित्रता और समुद्री साझेदारी के मजबूत प्रदर्शन के तहत भा.नौ.पो. कदमट ने, जो स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित पनडुब्बी रोधी युद्ध कोरवेट है, 04 सितंबर 2025 को पापुआ न्यू गिनी के 50वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के हिस्से के रूप में मोबाइल फ्लीट रिव्यू का नेतृत्व करने का सम्मान प्राप्त किया। इस समारोह में भा.नौ.पो. कदमट प्रमुख पोत था, जिसके साथ एफ.एन.एस. ऑगुस्त बेनेबिग, एच.एम.पी.एन.जी.एस. गिल्बर्ट तोरोपो, एच.एम.पी.एन.जी.एस. टेड डिरो, एच.एम.पी.एन.जी.एस. रोचस लोकिनैप, वी.ओ.ई.ए. नकाहौ कौला और एच.एम.ए.एस. चिल्डर्स शामिल थे।
पोर्ट मोरेस्बी पोर्ट की सीमाओं में आयोजित इस बहुराष्ट्रीय और बहु-मंचीय समारोह में भा.नौ.पो. कदमट ने सीरियल संचालन अधिकारी (ओ.सी.एस.) के रूप में विभिन्न चुनौतियों को सटीकता से संभाला। 01 सितंबर को यह ज़िम्मेदारी सौंपे जाने के बाद युद्धपोतों के सुरक्षित संचालन और सटीक युद्धाभ्यास सुनिश्चित करने के लिए सभी पोतों के लिए विस्तृत ब्रीफिंग आयोजित की गई और स्पष्ट आदेश जारी किए गए। पोर्ट में पूरी तैयारी के परिणामस्वरूप पांच देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले सात युद्धपोत एकल कॉलम में प्रत्येक पोत के बीच 600 गज की दूरी बनाए रखते हुए सटीकता से रवाना हुए और पूर्व-निर्धारित समय पर अपनी सलामी स्थिति में पहुँचे। इसके बाद सभी पोत सुरक्षित रूप से किनारे पर लंगर डालकर इस समारोह के सफल समापन को चिह्नित किया। यह आयोजन भारतीय नौसेना की बहुराष्ट्रीय वातावरण में संचालन की क्षमता को रेखांकित करता है, जो इसकी उच्च प्रशिक्षित और पेशेवर बल के रूप में स्थिति को पुनः पुष्ट करता है। यह इंडो-पैसिफिक की समान विचारधारा वाली नौसेनाओं के बीच बढ़ती अंतरसंचालनीयता और भारतीय नौसेना की पसंदीदा सुरक्षा साझेदार के रूप में उभरती प्रतिष्ठा को भी दर्शाता है।