Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. कोच्चि एम.एन.डी.एफ. सी.जी.एस. हुरावी को सौंपने के लिए माले, मालदीव पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रणी गाइडेड मिसाइल विध्वंसक, भा.नौ.पो. कोच्चि, 28 अप्रैल 2025 को मालदीव राष्ट्रीय रक्षा बल (एम.एन.डी.एफ.) के सी.जी.एस. हुरावी के साथ माले, मालदीव पहुंचा, जिसका सामान्य मरम्मत कार्य नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई में दिसंबर 2024 से अप्रैल 2025 तक किया गया।

श्री जी. बालासुब्रमण्यम, मालदीव में भारत के उच्चायुक्त, ने एम.एन.डी.एफ. तटरक्षक जेटी पर आयोजित एक समारोह में एम.एन.डी.एफ. के रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी को सी.जी.एस. हुरावी सौंपा। भा.नौ.पो. कोच्चि का दौरा भारत और मालदीव के बीच मजबूत समुद्री संबंधों को रेखांकित करता है और क्षेत्र में सुरक्षा, शांति और नौवहन स्वतंत्रता के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को बल देता है। दोनों देशों के मैत्रीपूर्ण संबंधों के अनुरूप, मालदीव अधिकारियों ने पोत का हार्दिक स्वागत किया। 

पोत के दौरे के हिस्से के रूप में, भा.नौ.पो. कोच्चि के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन महेश सी. मौदगिल ने एम.एन.डी.एफ. के रक्षा बल के प्रमुख मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी और तटरक्षक एम.एन.डी.एफ. के कमांडेंट ब्रिगेडियर जनरल मोहम्मद सलीम से मुलाकात की। 

पोत के बंदरगाह में ठहराव के दौरान, भारतीय नौसेना और एम.एन.डी.एफ. के बीच द्विपक्षीय बैठकें, क्रॉस-डेक दौरे और खेल प्रतियोगिताओं की योजना बनाई गई है। भा.नौ.पो. कोच्चि को 30 सितंबर 2015 को नियुक्‍त किया गया था और यह भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है, जो पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित है।