मित्रता के सेतु को मजबूत बनाना
भा.नौ.पो. शिवाजी ने सिकंदराबाद के रक्षा प्रबंधन महाविद्यालय से एच.डी.एम.सी.-21 के अंतरराष्ट्रीय अधिकारियों के विशिष्ट दल का स्वागत किया, जिसका नेतृत्व कर्नल बी.एस. कटल ने किया। भ्रमण के दौरान प्रतिनिधिमंडल को भा.नौ.पो. शिवाजी के समृद्ध इतिहास और गौरवशाली यात्रा के बारे में जानकारी दी गई। यह संस्थान अत्याधुनिक प्रशिक्षण साधनों और उपकरणों का उपयोग करते हुए व्यावसायिक प्रशिक्षण का उत्कृष्टता केंद्र है जो कार्यस्थल पर कौशल को बढ़ावा देता है।