दक्षिण पश्चिम आई.ओ.आर. में लंबी दूरी की तैनाती पर भा.नौ.पो. सूनयना 20 जून 24 को पोर्ट लुईस, मॉरीशस में प्रवेश किया। बंदरगाह में प्रवेश करने से पहले, जहाज ने मॉरीशस तटरक्षक (एम.सी.जी.) जहाज बराकुडा और एम.पी.एफ. डॉर्नियर के साथ मॉरीशस के ई.ई.जेड. की समुद्री निगरानी में भाग लिया। इस क्षेत्र में संयुक्त ई.ई.जेड. गश्ती भारतीय नौसेना की क्षेत्र में सहकारी समुद्री सुरक्षा की साझा प्रतिबद्धता को मजबूत करती है।
आगमन पर, एम.सी.जी. डॉर्नियर और मॉरीशस पुलिस बल बैंड द्वारा जहाज का हार्दिक स्वागत किया गया। जहाज तीन दिवसीय पोर्ट यात्रा पर है और पेशेवर और सामाजिक बातचीत, एम.सी.जी. कर्मियों का बंदरगाह प्रशिक्षण, सामुदायिक सेवा, चिकित्सा शिविर और खेल गतिविधियों में शामिल है। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (आई.डी.वाई. 2024) के अवसर पर भा.नौ.पो. सूनयना और एम.एन.सी.जी. बराकुडा पर संयुक्त योग सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें भारतीय नौसेना और मॉरीशस राष्ट्रीय तटरक्षक बल के कर्मियों को एक साथ लाया गया। 200 से अधिक कर्मियों, जिनमें भारतीय प्रवासी और भारतीय उच्चायोग के सदस्य शामिल थे, ने इस कार्यक्रम में भाग लिया, जिससे समग्र कल्याण और सद्भाव को बढ़ावा मिला। जहाज 22 जून 24 को पर्यटकों के लिए खुला रहेगा।
भा.नौ.पो. सूनयना की यात्रा समुद्री सुरक्षा सहयोग और क्षेत्र के दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करती है।