Skip to main content

Home Quick Menu

भा.नौ.पो. तुशील पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पर

भा.नौ.पो. तुशील, पश्चिमी अफ्रीका के तट के चारों ओर अपनी पहली यात्रा के दौरान, 07 फरवरी 25 को एक परिचालन पुनः प्रवर्तन के लिए पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स पहुंचा। भारतीय उच्चायोग के अधिकारी और भारतीय नौसेना टुकड़ी के अधिकारियों ने पोत का हार्दिक स्वागत किया। इस बंदरगाह यात्रा के दौरान, कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन पीटर वर्गीज़ ने श्री कार्तिक पांडे, सेशेल्स में भारत के उच्चायुक्त (एच.सी.आई.), और मेजर जनरल माइकल रोसेट, सेशेल्स रक्षा बलों के रक्षा प्रमुख का आतिथ्य किया। यात्रा के दौरान निशार—मित्र टर्मिनल का प्रदर्शन भी किया गया।

भारत और सेशेल्स के बीच द्विपक्षीय संबंध ऐतिहासिक संपर्कों से परिभाषित होते हैं और घनिष्ठ मित्रता, आपसी समझ और सहयोग को दर्शाते हैं। सेशेल्स को 1976 में स्वतंत्रता मिलने के बाद से ही कूटनीतिक संबंध स्थापित किए गए थे। जब सेशेल्स ने 29 जून 1976 को स्वतंत्रता प्राप्त की, तब भा.नौ.पो. नीलगिरि के एक दल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। भा.नौ.पो. तुशील की यह यात्रा, हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) के इन दोनों राष्ट्रों के बीच मजबूत संबंधों को और सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।