नौसेना दिवस 2025 के अवसर पर भारतीय रक्षा नवाचार इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया गया। भारतीय नौसेना ने इंडिया आई.डी.ई.एक्स. चैलेंज की विजेता कंपनी मेसर्स क्रिमसन एनर्जी के साथ एआई/एमएल और उन्नत विश्लेषण आधारित स्वदेशी समुद्री विश्लेषण प्रणाली “दीपदर्शक” विकसित करने के लिए अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह अनुबंध आत्मनिर्भरता के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता और भारतीय स्टार्टअप्स को सशक्त बनाने के प्रयासों को और मजबूती प्रदान करता है।