भारतीय नौसेना 17 दिसम्बर 2025 को गोवा स्थित भा.नौ.पो. हंसा में अपना दूसरा एम.एच. 60आर हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन, आई.एन.ए.एस. 335 (ऑस्प्रेय्स) सेवा में शामिल करेगी। इस अवसर पर नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी की उपस्थिति रहेगी। यह अवसर भारतीय नौसेना के आधुनिकीकरण और क्षमता वृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।
अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर और एवियोनिक्स प्रणाली से सुसज्जित यह हेलीकॉप्टर भारतीय नौसेना के लिए एक बहुपयोगी और सक्षम संसाधन है, जो पारंपरिक और विषम दोनों प्रकार के खतरों से निपटने की उन्नत क्षमता प्रदान करता है। यह विमान नौसेना बेड़े के संचालन में पूर्ण रूप से एकीकृत किया जा चुका है और अनेक अवसरों पर अपनी उपयोगिता सिद्ध कर चुका है। इस स्क्वाड्रन के सेवा में शामिल होने से भारतीय नौसेना की एकीकृत विमानन क्षमताओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।