Skip to main content

भारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन चांगी नौसेना बेस, सिंगापुर पहुँचा

प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टी.एस.) के जहाज, जिनमें भा.नौ.पो. सुजाता, भा.नौ.पो. शार्दूल और आई.सी.जी.एस. वीरा शामिल हैं, 06 फरवरी 2025 को चांगी नौसेना बेस, सिंगापुर पहुँचे। यह यात्रा स्क्वाड्रन की दक्षिण-पूर्व एशिया में प्रशिक्षण तैनाती का हिस्सा है, जो समुद्री सहयोग को सुदृढ़ करने और आपसी समझ को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। स्क्वाड्रन ने इससे पहले अक्टूबर 2023 में सिंगापुर का दौरा किया था। बंदरगाह प्रवास के दौरान, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने 1टी.एस. के जहाजों का दौरा किया। उन्हें स्क्वाड्रन द्वारा संचालित प्रशिक्षण गतिविधियों की जानकारी दी गई। उन्होंने समुद्री प्रशिक्षुओं से संवाद किया और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारतीय नौसेना की समुद्री सहयोग को बढ़ाने में निभाई जा रही महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। 1टी.एस. के वरिष्ठ अधिकारी तथा भा.नौ.पो. सुजाता और आई.सी.जी.एस. वीरा के कमांडिंग अधिकारियों ने कर्नल रिन्सन चुआ हों लियाट, कमांडर, समुद्री प्रशिक्षण एवं सिद्धांत (एम.टी.डी.सी.) से मुलाकात की और आपसी हितों से जुड़े समुद्री विषयों पर चर्चा की। इस यात्रा के दौरान, भारतीय नौसेना और सिंगापुर गणराज्य नौसेना (आर.एस.एन.) के बीच सहयोग और परस्पर संचालन क्षमता को बढ़ाने के लिए कई गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। इसमें व्यावसायिक आदान-प्रदान, क्रॉस-ट्रेनिंग यात्राएँ और मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएँ शामिल हैं। यह यात्रा दोनों नौसेनाओं के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी और सहयोग को और सुदृढ़ करती है तथा एस.ए.जी.ए.आर. (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है।