भा.नौ.पो. गरुड़, कोच्चि से भारतीय नौसेना के डोर्नियर विमान ने 14 और 15 दिसंबर 2024 की मध्यरात्रि में अगत्ती द्वीप (लक्षद्वीप) से एक रोगी की शीघ्र चिकित्सा निकासी की। 61 वर्षीय गंभीर रूप से बीमार रोगी की तत्काल चिकित्सा सहायता के लिए लक्षद्वीप प्रशासन द्वारा दक्षिणी नौसेना कमान से अनुरोध किया गया था। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए, नौसेना के डोर्नियर विमान को त्वरित रूप से लॉन्च कर अगत्ती द्वीप भेजा गया, जो कोच्चि से लगभग 250 समुद्री मील की दूरी पर स्थित है। चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों के बावजूद, रोगी को सुरक्षित रूप से एयरलिफ्ट कर 0330 बजे कोच्चि के एक सिविल अस्पताल में आगे के उपचार के लिए स्थानांतरित किया गया। लक्षद्वीप द्वीप समूह से इस सफल रात्री चिकित्सा निकासी ने भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमता और संकट प्रबंधन एवं मानवीय सहायता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को एक बार फिर से प्रमाणित किया है - कहीं भी, कभी भी।