Skip to main content

भारतीय नौसेना क्विज़ – थिंक 2025 जोनल चयन की ओर बढ़ा

भारतीय नौसेना क्विज़ – थिंक 2025 जोनल चयन की ओर बढ़ा
भारतीय नौसेना क्विज़ – थिंक 2025 जोनल चयन की ओर बढ़ा

भारतीय नौसेना क्विज़ – थिंक 2025 के प्रारंभिक चरण पूरे हो चुके हैं। देश भर से 166 टीमें 13 और 14 अक्टूबर 2025 को होने वाले जोनल चयन के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं। सेमी-फाइनल और ग्रैंड फिनाले नवंबर 2025 की शुरुआत में भारतीय नौसेना अकादमी (भा.नौ.अ.), एझिमाला में आयोजित होंगे।

दक्षिणी नौसेना कमान मुख्यालय (एच.क्यू.एस.एन.सी.) के तत्वावधान में आयोजित यह राष्ट्रीय स्तर की क्विज़ प्रतियोगिता भारतीय नौसेना की प्रमुख आउटरीच पहल है। इसका उद्देश्य युवाओं में जिज्ञासा, ज्ञान और बौद्धिक जुड़ाव को बढ़ावा देना तथा समुद्री चेतना जागृत करना है।

प्रतियोगिता 08 सितंबर 2025 को प्रारंभिक चरण-I (ई.आर.-I) के साथ शुरू हुई, जिसमें देश भर के स्कूलों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कक्षा 9 से 12 के छात्रों ने अपनी संस्थाओं का प्रतिनिधित्व करते हुए जागरूकता, तर्क और विविध क्षेत्रों में सामान्य ज्ञान की कठिन परीक्षा दी। तीन सप्ताह तक चले प्रारंभिक चरणों के बाद शीर्ष प्रदर्शन करने वाले स्कूलों को चुना गयाजो अब प्रॉक्टर्ड मोड में 13 और 14 अक्टूबर 2025 को होने वाले जोनल चयन के लिए आगे बढ़ेंगे। देश भर से कुल 166 टीमें जोनल चरण के लिए क्वालिफाई हुई हैं।

थिंक उत्कृष्टता को प्रेरित करने का मंच है, जो न केवल टीमवर्क और प्रतिस्पर्धी भावना को बढ़ावा देता है, बल्कि भारतीय नौसेना की समृद्ध समुद्री विरासत के प्रति जागरूकता भी बढ़ाता है। यह पहल नौसेना की युवाओं से जुड़ने और उन्हें नेतृत्व व नवाचार के लिए प्रेरित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। सेमी-फाइनल और ग्रैंड फिनाले नवंबर 2025 की शुरुआत में भारतीय नौसेना अकादमी (भा.नौ.अ.), एझिमाला में होंगे, जहां देश के श्रेष्ठ युवा क्विज़र थिंक 2025 चैंपियन का प्रतिष्ठित खिताब जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।