भारतीय नौसेना ने 27 जून 2024 को लक्षद्वीप के अगाती द्वीप से दो गंभीर रूप से बीमार मरीजों सहित एक 03 दिन के शिशु की सफल चिकित्सा निकासी की। निकासी ऑपरेशन को दक्षिणी नौसेना कमान, कोच्चि द्वारा 1530 बजे केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप से अनुरोध प्राप्त होने पर तुरंत शुरू किया गया। क्षेत्र में चल रहे दक्षिण-पश्चिमी मानसून के कारण चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों के बीच, भा.नौ.पो. गरुड़ से नौसैनिक डोर्नियर को अगाती में सफलतापूर्वक उतारा गया। जहाज पर चढ़ने के बाद, मरीजों को 1915 बजे अगाती से कोच्चि सुरक्षित रूप से पहुंचाया गया। बाद में मरीजों को आगे के चिकित्सा प्रबंधन के लिए स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। यह चिकित्सा निकासी किसी भी समय, कहीं भी संकट प्रतिक्रिया और मानवीय सहायता के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता और तत्परता को एक बार फिर मान्य करती है।