भारतीय नौसेना ने विभिन्न समुद्री एजेंसियों के बीच डेटा साझाकरण को बढ़ाने और समुद्री तथा तटीय सुरक्षा को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री डोमेन जागरूकता (एन.एम.डी.ए.) परियोजना के कार्यान्वयन के लिए मेसर्स बी.ई.एल. के साथ एक अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
अनुबंध पर 08 जुलाई 2025 को वाइस एडमिरल तरुण सोबती, उप नौसेना प्रमुख, और श्री मनोज जैन, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, मेसर्स बी.ई.एल. की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए गए। यह परियोजना 'टर्नकी आधार' पर निष्पादित की जाएगी और इसका प्रशासन भारतीय नौसेना द्वारा किया जाएगा।