Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने एन.एम.डी.ए. परियोजना के लिए मेसर्स बी.ई.एल. के साथ अनुबंध किया

भारतीय नौसेना ने समुद्री और तटीय सुरक्षा को सुदृढ़ करने के लिए राष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र जागरूकता (एन.एम.डी.ए.) परियोजना के कार्यान्वयन हेतु मेसर्स भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बी.ई.एल.), बेंगलुरु के साथ अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। यह अनुबंध वाइस एडमिरल तरुण सोबती, उप नौसेना स्टाफ प्रमुख, और श्री मनोज जैन, अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक, मेसर्स बी.ई.एल., की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस परियोजना से समुद्री हितधारकों के बीच डेटा संग्रह, विश्लेषण और सूचना साझाकरण के लिए एकीकृत दृष्टिकोण अपनाया जाएगा। परियोजना के तहत मौजूदा राष्ट्रीय कमांड, नियंत्रण, संचार और खुफिया (एन.सी.3.आई.) नेटवर्क को एन.एम.डी.ए. नेटवर्क में उन्नत किया जाएगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता (ए.आई.) से युक्त सॉफ्टवेयर शामिल होगा। साथ ही, गुरुग्राम में स्थित सूचना प्रबंधन और विश्लेषण केंद्र (आई.एम.ए.सी.), जो एन.सी.3.आई. नेटवर्क का नोडल केंद्र है, को विभिन्न राष्ट्रीय एजेंसियों के प्रतिनिधियों की मेजबानी करने वाले बहु-एजेंसी एन.एम.डी.ए. केंद्र में उन्नत किया जाएगा। यह परियोजना ‘टर्नकी आधार’ पर निष्पादित होगी और भारतीय नौसेना द्वारा इसका प्रशासन किया जाएगा।