हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रमुख देशों के साथ भारतीय नौसेना की सहभागिता के तहत जापानी समुद्री स्व-रक्षा बल कमांड एंड स्टाफ कॉलेज, टोक्यो के 46 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी 27 अक्टूबर 2025 को नई दिल्ली स्थित नौसेना मुख्यालय में की गई। प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख वाइस एडमिरल इशीमाकी योशीयासु थे। उन्हें और कोर्स प्रतिभागियों को हिंद-प्रशांत पर विशेष ध्यान देते हुए भारत की सामरिक प्राथमिकताओं का अवलोकन नौसेना मुख्यालय समन्वय रक्षा स्टाफ (एच.क्यू.आई.डी.एस.), भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायु सेना के संयुक्त दल ने प्रस्तुत किया। इससे पूर्व, 24 अक्टूबर 2025 को प्रतिनिधिमंडल ने गोवा स्थित नौसेना युद्ध महाविद्यालय का दौरा किया, जहां भारतीय और जापानी महाविद्यालयों के बीच व्यावसायिक सैन्य शिक्षा और अनुसंधान में सहयोग को और सुदृढ़ करने हेतु एक ऐतिहासिक सहयोग ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह यात्रा भारत और जापान की सशस्त्र सेनाओं के बीच मजबूत सहयोग को रेखांकित करती है।