Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना ने मापुटो में प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन की पोर्ट कॉल के दौरान मोज़ाम्बिक नौसेना के साथ संबंध मजबूत किए

स्थायी समुद्री मैत्री के प्रदर्शन मेंभारतीय नौसेना का प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टी.एस.) नेजिसमें भा.नौ.पो. तीरभा.नौ.पो. शार्दूलभा.नौ.पो. सुजाता और आई.सी.जी.एस. सरथी शामिल हैं16-19 सितंबर 2025 तक मापुटोमोज़ाम्बिक में चार दिवसीय पोर्ट यात्रा समाप्त की। तैनाती के दौरान 1टी.एस. ने मोज़ाम्बिक नौसेना के साथ परिचालन तालमेल बढ़ाने के लिए संयुक्त प्रशिक्षण गतिविधियों में हिस्सा लिया। इनमें संयुक्त डाइविंग कार्यअग्निशमनवी.बी.एस.एस. अभ्यास और ब्रिज मशीनरी नियंत्रण एकीकरण प्रशिक्षण शामिल थे। भारतीय नौसेना के प्रशिक्षुओं ने कटेम्बे में मरीन कमांडो स्कूलबोआने में सार्जेंट स्कूल और मन्हिका में सेना प्रशिक्षण स्कूल का दौरा कियाजिससे आपसी समझ और सहयोग बढ़ा। मोज़ाम्बिक नौसेना के सी राइडर्स ने संयुक्त ई.ई.जेड. निगरानी के लिए 1टी.एस. पोतों पर सवार हुए।

1टी.एस. के वरिष्ठ अधिकारी कैप्टन टीजो के. जोसेफ और पोतों के कमांडिंग ऑफिसरों ने मोज़ाम्बिक नौसेना प्रमुख रियर एडमिरल यूजेनियो डियास डा सिल्वा मुआतुकाएफ.ए.डी.एम. इंस्पेक्टर मेजर जनरल एज़ेक्विएल मुइआंगा और मापुटो वायु सेना अड्डे के कमांडेंट कर्नल कैंडिडो जोस तिरानो से शिष्टाचार भेंट की। इन उच्च-स्तरीय मुलाकातों ने दोनों देशों के बीच बढ़ते रक्षा सहयोग को रेखांकित किया। सामुदायिक कार्यक्रम तैनाती का महत्वपूर्ण हिस्सा थे। 1,000 से अधिक स्कूली बच्चों ने पोतों का दौरा किया और भारतीय नौसेना की परिचालन क्षमताओं को जाना। मोज़ाम्बिक नौसेना मुख्यालय और मापुटो के स्थानीय अस्पताल में चिकित्सा शिविर लगाया गया। 100 से अधिक रोगियों को चिकित्सा देखभाल दी गई और गंभीर बीमारियों की रोकथामआपातकालीन प्रतिक्रिया व प्राथमिक चिकित्सा पर जागरूकता अभियान चलाया गया। संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण फुटसल मैच ने दोनों नौसेनाओं के बीच सौहार्द को और मजबूत किया।

1टी.एस. के मोमबासा रवाना होने के साथ यह यात्रा हिंद महासागर क्षेत्र में मजबूत द्विपक्षीय संबंध और शांतिस्थिरता व साझा समृद्धि की प्रतिबद्धता छोड़ गई। यह पोर्ट कॉल महासागर’ के व्यापक समुद्री दृष्टिकोण के आधार पर अफ्रीकी देशों के साथ भारत की समुद्री साझेदारी को सुदृढ़ करता है।