Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत इम्फाल मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह 2025 में भाग लेगा

भारतीय नौसेना पोत इम्फाल 10 मार्च 2025 को मॉरीशस की राजधानी पोर्ट लुइस में अपना पहला पोर्ट कॉल करेगा। यह पोत 12 मार्च 2025 को 57वें मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेगा। भा.नौ.पो. इम्फाल का यह दौरा भारतीय युद्धपोतों और विमानों के मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में भाग लेने की परंपरा के अनुरूप है। यह पोत राष्ट्रीय दिवस परेड में चैंप्स डी मार्स में एक मार्चिंग टुकड़ी, नौसेना बैंड और हेलीकॉप्टर के साथ उड़ान प्रदर्शन प्रस्तुत करेगा। भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में प्रमुख अतिथि होंगे।

10 से 14 मार्च तक पोर्ट लुइस में अपने ठहराव के दौरान, इस पोत की योजना कई प्रशिक्षण और सांस्कृतिक आदान-प्रदान में भाग लेने की है, जिसमें क्रॉस-ट्रेनिंग विजिट, मैत्रीपूर्ण खेल प्रतियोगिताएं और सामुदायिक संपर्क गतिविधियां शामिल हैं। ये गतिविधियां दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों और समुद्री सुरक्षा सहयोग को मजबूत करने का लक्ष्य रखती हैं। एम.सी.जी.एस. पोतों के साथ संयुक्त विशेष आर्थिक क्षेत्र (ई.ई.जेड.) निगरानी और अभ्यास की भी योजना है।

ये नियोजित संवाद भारत की ‘पड़ोस पहले’ नीति और एस.ए.जी.ए.आर. (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास) के दृष्टिकोण पर दृढ़ता से आधारित हैं - जिसे माननीय प्रधानमंत्री ने ठीक एक दशक पहले 12 मार्च 2015 को मॉरीशस में एम.सी.जी.एस. बैराकुडा के सेवा में शामिल होने के अवसर पर व्यक्त किया था, जो मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड में शामिल होने वाला पहला भारतीय निर्मित युद्धपोत था। मॉरीशस राष्ट्रीय दिवस समारोह में नवीनतम भारतीय युद्धपोत और विमान की तैनाती भारत की इस गहरी प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करती है कि वह द्वीप राष्ट्रों, विशेष रूप से मॉरीशस के साथ साझेदारी में एक सुरक्षित, संरक्षित और स्थिर हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) को बढ़ावा दे, जिसके साथ इसके मजबूत ऐतिहासिक, राजनीतिक, आर्थिक, सुरक्षा और सामाजिक-सांस्कृतिक संबंध हैं।

दिसंबर 2023 में नियुक्त किया गया इम्फाल, प्रोजेक्ट 15बी (विशाखापत्तनम श्रेणी) के चार स्वदेशी विध्वंसकों में से तीसरा है। अत्याधुनिक हथियारों, सेंसर और मशीनरी से लैस, यह विश्व के सबसे बड़े और तकनीकी रूप से उन्नत युद्धपोतों में से एक है।