Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत कूथार कोलंबो, श्रीलंका पहुंचा

समुद्री संबंधों को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से, भा.नौ.पो. कूथार, जो पूर्वी नौसेना कमान के अंतर्गत पूर्वी फ्लीट का पोत है, हिंद महासागर क्षेत्र में मिशन तैनाती के तहत कोलंबो, श्रीलंका पहुंचा। पोत के कमांडिंग ऑफिसर, कमांडर नितिन शर्मा ने श्रीलंका नौसेना के पश्चिमी नौसेना क्षेत्र के कमांडर, रियर एडमिरल एम.एच.सी.जे. सिल्वा से मुलाकात की।

इस यात्रा के दौरान, दोनों नौसेनाओं के कर्मी पेशेवर संवाद, ज्ञान-विनिमय सत्रों और संयुक्त गतिविधियों में भाग लेंगे, जिससे दोनों नौसेनाओं के बीच संचालनात्मक समन्वय को और अधिक मजबूती मिलेगी।

यह यात्रा दोनों देशों के बीच लंबे समय से स्थापित साझेदारी को दर्शाती है और भारत सरकार की ‘पड़ोसी पहले’ तथा ‘क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा और विकास (एस.ए.जी.ए.आर.)’ पहलों के तहत आपसी सहयोग को और अधिक गति प्रदान करती है।