Skip to main content

भारतीय नौसेना पोत त्रिकंड ने तरान्तो, इटली का दौरा किया

भारतीय नौसेना का स्टेल्थ फ्रिगेट भा.नौ.पो. त्रिकंड अपनी भूमध्य सागर में चल रही परिचालन तैनाती के दौरान 28 सितंबर 2025 को तरान्तो, इटली पहुंचा। दौरे के दौरान पोत के चालक दल ने पेशेवर आदान-प्रदान और क्रॉस-डेक दौरों में हिस्सा लिया। इनमें सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने और दोनों नौसेनाओं के बीच अंतरसंचालनीयता बढ़ाने पर ध्यान दिया गया।

भा.नौ.पो. त्रिकंड के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन सचिन कुलकर्णी ने इटालियन नौसेना के द्वितीय नौसेना डिवीजन के कमांडर रियर एडमिरल आंद्रेया पेट्रोनी से शिष्टाचार भेंट की। यह पोर्ट कॉल भारत-इटली संबंधों के महत्व को दर्शाता है और दोनों देशों की बढ़ती रक्षा सहयोग व समुद्री साझेदारी को मजबूत करने की साझा प्रतिबद्धता को प्रतिबिंबित करता है।

पोत अब तैनाती के अगले चरण के लिए रवाना हो गया है।