Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना पोत तुशील, कासाब्लांका, मोरक्को में

भारतीय नौसेना पोत तुशील, कासाब्लांका, मोरक्को में
भारतीय नौसेना पोत तुशील, कासाब्लांका, मोरक्को में

भारत और मोरक्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों और नौसैनिक सहयोग को प्रगाढ़ बनाने के प्रयास के तहत भा.नौ.पो. तुशील 27 दिसंबर, 2024 को मोरक्को के कासाब्लांका पोर्ट पर पहुंचा। मोरक्को एक समुद्री राष्ट्र है, जो भारत की तरह भूमध्यसागर और अटलांटिक महासागर दोनों के तटों के साथ अपनी विशिष्ट भौगोलिक स्थिति रखता है।

इस यात्रा का उद्देश्य दोनों नौसेनाओं के बीच सहयोग और साझेदारी के नए मार्ग तलाशना है। यह ध्यान देने योग्य है कि पिछले 12 महीनों में, तीन भारतीय नौसेना पोत - तबर, तरकश और सुमेधा ने कासाब्लांका का दौरा किया, जिससे आपसी विश्वास और अंतरसंचालनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान, तुशील का चालक दल रॉयल मोरक्कन नौसेना के कर्मियों के साथ व्यावसायिक स्तर पर संवाद करेगा, वरिष्ठ अधिकारियों और अन्य सम्माननीय अतिथियों की मेजबानी करेगा, और नौसैनिक सहयोग, कूटनीतिक संबंधों तथा सौहार्द को प्रोत्साहित करेगा। इसके पश्चात, दोनों नौसेनाएं समुद्र में एक पासेज़ अभ्यास (पी.ए.एस.एस.ई.एक्स.) करेंगी, जिससे अंतरसंचालन में सुधार और सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान किया जा सके।

भा.नौ.पो. तुशील, जिसे 09 दिसंबर, 2024 को रूस में नियुक्‍त किया गया था और इसकी कमान कैप्टन पीटर वर्गीस के पास है, जिन्हें 250 कर्मियों की एक समर्पित टीम का समर्थन प्राप्त है। जैसे-जैसे फ्रिगेट कारवार में अपने गृह बंदरगाह की ओर अपनी यात्रा जारी रखेगा, यह मित्रवत विदेशी नौसेनाओं के साथ सहयोगी अभ्यास में भाग लेगा, जिससे क्षेत्र के देशों के साथ भारत की समुद्री कूटनीति को और बढ़ावा मिलेगा।