Skip to main content

Home Quick Menu

भारतीय नौसेना प्रश्नोत्तरी - थिंक (टी.एच.आई.एन.क्यू.) 2024 भारतीय नौसेना अकादमी में भव्य समापन के साथ संपन्न

जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल, जयपुर बना थिंक 2024 का विजेता

अपने क्षितिज से परे यात्रा करें

भारतीय नौसेना ने 08 नवम्बर 2024 को भारत की प्रगति और ‘विकसित भारत’ की दृष्टि को समर्पित थिंक 2024 प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया। ग्रैंड फिनाले का आयोजन भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला के सुरम्य नालंदा ब्लॉक में किया गया, जो भारत की समुद्री धरोहर और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रतीक है। इस महत्वपूर्ण समारोह के लिए एक आदर्श स्थान था। इस अवसर पर स्कूली बच्चे, नौसेना के कर्मचारी और उनके परिवारजन, सेवानिवृत्त अधिकारी, विशिष्ट अतिथि और भारतीय नौसेना अकादमी के प्रशिक्षु दर्शक के रूप में उपस्थित थे, जिन्होंने इस रोमांचक मुकाबले का भरपूर आनंद लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों ने प्रश्नोत्तरी की इस यात्रा में अद्वितीय प्रदर्शन किया, जिससे दर्शक अपनी सीटों के किनारे पर बैठे रहे।

जयश्री पेरिवाल हाई स्कूल, जयपुर विजेता के रूप में उभरा, जबकि बी. वी. भवन्स विद्याश्रम, चेन्नई ने उपविजेता का स्थान हासिल किया। दोनों टीमों ने थिंक 2024 ट्रॉफी के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा की। नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी और नौसेना कल्याण एवं आरोग्य संघ (एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए.) की अध्यक्ष श्रीमती शशि त्रिपाठी ने विजेताओं, प्रतिभागियों और आयोजन में योगदान देने वाले स्कूलों को सम्मानित किया।

थिंक 2024 ने भारत के सबसे प्रतिभाशाली युवा मस्तिष्कों की अद्वितीय प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया और उन्हें बौद्धिक आदान-प्रदान और प्रतिस्पर्धा का अवसर प्रदान किया। थिंक केवल एक प्रश्नोत्तरी नहीं है, यह एक यात्रा है जो प्रतिस्पर्धा, युवाओं के उत्साह और भारतीय नौसेना के ‘विकसित भारत’ में योगदान की अभिव्यक्ति है। जैसे-जैसे भारत विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, थिंक जैसी पहल भविष्य के नेताओं के मन को आकार देने, प्रतिस्पर्धात्मक भावना को पोषित करने और नौसेना के जीवन शैली को प्रेरित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।