Skip to main content

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कैंसर रजिस्ट्री

भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कैंसर रजिस्ट्री
भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कैंसर रजिस्ट्री
भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कैंसर रजिस्ट्री
भारतीय सशस्त्र बलों के लिए कैंसर रजिस्ट्री

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख (सी.एन.एस.), ने 09 जनवरी 2025 को भारतीय सशस्त्र बलों के लिए त्रि-सेवा राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री का शुभारंभ किया। सर्जन वाइस एडमिरल आरती सरीन, डी.जी.ए.एफ.एम.एस., ने ए.एफ.एम.एस. कैंसर रजिस्ट्री के ई-उद्घाटन का आयोजन किया, जो तीनों सेवाओं के लिए गुणवत्ता डेटा संग्रह और समन्वयन के एक नए युग की शुरुआत करता है। इसका उद्देश्य कैंसर के रुझानों की निगरानी करना, उच्च जोखिम वाले समूहों की पहचान करना, निवारक रणनीतियों को बढ़ावा देना, उपचार, निगरानी और अनुसंधान का मार्गदर्शन करना, और सशस्त्र बलों के कर्मियों, उनके परिजनों और पूर्व सैनिकों की देखभाल और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार सुनिश्चित करना है। आई.सी.एम.आर.-एन.सी.डी.आई.आर. के सहयोग से विकसित इस पहल का समन्वय सात चयनित सशस्त्र बलों के अस्पतालों के बीच किया जाएगा। नौसेना प्रमुख ने इस पहल की सराहना करते हुए सशस्त्र बलों के कर्मियों के लिए स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आई.सी.एम.आर.-एन.सी.डी.आई.आर. के निदेशक डॉ. प्रशांत माथुर का व्याख्यान भी हुआ, जिन्होंने इस विशेष डेटाबेस की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन समारोह में भारतीय सेना, भारतीय नौसेना और भारतीय वायुसेना के डी.जी.एम.एस., ए.एफ.एम.सी., पुणे और आर्मी अस्पताल (आर एंड आर) के कमांडेंट्स, जे.एस. (मेड) और सभी नोडल त्रि-सेवा अस्पतालों के कमांडेंट्स ने भाग लिया।