Skip to main content

Home Quick Menu

डी.एस.सी. ए22 (यार्ड 327) का शुभारंभ 05 डाइविंग समर्थन क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना का तीसरा पोत

भारतीय नौसेना के लिए मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.), कोलकाता द्वारा निर्मित 05 डाइविंग समर्थन क्राफ्ट (डी.एस.सी.) परियोजना का तीसरा पोत ‘डी.एस.सी. ए22’ 12 सितंबर 2025 को टिटागढ़, कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में लॉन्च किया गया। शुभारंभ समारोह की अध्यक्षता वाइस एडमिरल सूरज बेरी, कमांडर-इन-चीफ ने की। नौसैनिक परंपरा के अनुरूप श्रीमती कंगना बेरी ने पोत का शुभारंभ किया।

05 डाइविंग समर्थन क्राफ्ट (डी.एस.सी.) के निर्माण का अनुबंध 12 फरवरी 2021 को रक्षा मंत्रालय और मेसर्स टिटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टी.आर.एस.एल.), कोलकाता के बीच हुआ। ये पोत तटीय जल में डाइविंग कार्यों के लिए डिज़ाइन किए गए हैं और अत्याधुनिक डाइविंग उपकरणों से लैस हैं। ये कैटामरन हल पोत हैं, जिनका विस्थापन लगभग 380 टन है।

ये पोत भारतीय रजिस्टर ऑफ शिपिंग (आई.आर.एस.) के नौसैनिक नियमों के तहत स्वदेशी रूप से डिज़ाइन और निर्मित हैं। डिज़ाइन चरण में इनका हाइड्रोडायनामिक विश्लेषण और मॉडल परीक्षण नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एन.एस.टी.एल.), विशाखापट्टनम में किया गया। ये पोत भारत सरकार और रक्षा मंत्रालय की मेक इन इंडिया पहल के गौरवशाली प्रतीक हैं।