सर्जन वाइस एडमिरल आर्ती सारिन, डी.जी.ए.एफ.एम.एस. ने विशाखापत्तनम स्थित आई.एन.एच.एस. कल्याणी का दौरा किया और नवस्थापित अत्याधुनिक सुविधाओं जैसे आयुष्मान केंद्र और ए.आर.एस.एच. क्लिनिक का अवलोकन किया। टीम कल्याणी की व्यावसायिक दक्षता और समर्पण की सराहना करते हुए, एडमिरल ने योग्य चिकित्सा अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों और चिकित्सा नाविकों को डी.जी.ए.एफ.एम.एस. प्रशंसा पत्र प्रदान किए।