पश्चिमी नौसेना कमान के अपने फेयरवेल दौरे के दौरान, श्रीमती कला हरि कुमार, एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की अध्यक्षा, ने सुश्री जिया राय, मदन राय की बेटी जो कि एम.सी.-ए,टी.-आर्म्सII हैं, और उनके परिवार से मुलाकात की। जिया, जो ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से पीड़ित एक बच्ची है, ओपन वाटर स्विमिंग (खुले पानी की तैराकी) में एक रिकॉर्ड धारक है और उन्हें 2022 में प्रधान मंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। वह भारतीय नौसेना और एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. के लिए एक प्रेरणा का स्तंभ हैं।
एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की अध्यक्षा ने जिया की उत्कृष्ट उपलब्धियों की प्रशंसा की और उन्हें निरंतर सहयोग का आश्वासन दिया। यह मुलाकात एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. की नौसेना समुदाय में समावेशिता को पहचानने और बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिया राय की दृढ़ता और कौशल वह भावना है जिसे एन.डब्ल्यू.डब्ल्यू.ए. बनाए रखना चाहता है।