भारतीय नौसेना के विध्वंसक भा.नौ.पो. दिल्ली, जर्मन नौसेना के फ्रिगेट बाडेन-वुर्टेमबर्ग और टैंकर फ्रैंकफर्ट एम मेन ने हिंद महासागर में एक संयुक्त समुद्री साझेदारी अभ्यास (एम.पी.एक्स.) किया। इस अभ्यास के दौरान क्रॉस डेक उड़ान संचालन, चलते हुए पुनःपूर्ति (अंडरवे रीप्लेनिशमेंट), हथियारों की फायरिंग और सामरिक अभ्यासों का आयोजन किया गया।
बंगाल की खाड़ी में आयोजित यह पहला आई.एन. – जी.एन. समुद्री साझेदारी अभ्यास दोनों देशों के बीच समुद्री सहयोग को और सुदृढ़ करने और दोनों नौसेनाओं के बीच अंत:क्रियाशीलता (इंटरऑपरेबिलिटी) को बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया।
भा.नौ.पो. दिल्ली अपनी श्रेणी का प्रमुख निर्देशित मिसाइल विध्वंसक है और भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का हिस्सा है। बाडेन-वुर्टेमबर्ग जर्मन नौसेना के एफ.125 श्रेणी का प्रमुख फ्रिगेट है, जबकि फ्रैंकफर्ट एम मेन जर्मन नौसेना के बर्लिन श्रेणी के पुनःपूर्ति जहाजों में दूसरा है।