Skip to main content

Home Quick Menu

कार्यभार परिवर्तन – नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम

कार्यभार परिवर्तन – नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम
कार्यभार परिवर्तन – नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम

रियर एडमिरल आर.एस. धालीवाल ने 31 अक्टूबर 2025 को पूर्वी नौसेना कमान के तहत नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापट्टनम के एडमिरल सुपरिंटेंडेंट का पदभार ग्रहण किया। 1992 में भारतीय नौसेना में सेवा में शामिल हुए इस अधिकारी ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा आयुध प्रौद्योगिकी संस्थान, नौसेना अभियंत्रण कॉलेज और रक्षा प्रबंधन कॉलेज से शिक्षा प्राप्त की है। अभियंत्रण शाखा के पनडुब्बी विशेषज्ञ के रूप में उन्होंने भा.नौ.पो. वेला, भा.नौ.पो. सिन्धुरक्षक, भा.नौ.पो. सिन्धुघोष तथा फ्लीट टैंकर भा.नौ.पो. आदित्य पर इंजीनियर अधिकारी के रूप में सेवा दी है। परियोजना निदेशक, पी–75 के रूप में उन्होंने तीन पनडुब्बियों के सेवा-प्रवेश की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और सक्रिय योगदान दिया। अपनी विशिष्ट सेवाओं के लिए इस फ्लैग अधिकारी को वर्ष 2021 में “नौसेना पदक (कर्तव्यनिष्ठा)” से सम्मानित किया गया था।