कमोडोर कार्तिक मूर्ति ने 22 दिसम्बर 2025 को कमोडोर हैप्पी मोहन से पूर्वी नौसेना कमान के बेस डिपो पोत भा.नौ.पो. सर्कर्स का कार्यभार संभाला। कमोडोर मूर्ति 01 जनवरी 1998 को भारतीय नौसेना में सेवा में शामिल हुए थे और वे गनरी एवं मिसाइल विशेषज्ञ हैं। उन्होंने भारतीय नौसेना के पोत टी80, विपुल, kuthar और सतपुरा का सफलतापूर्वक संचालन किया है।
उन्होंने नौसेना मुख्यालय सहित तट पर विभिन्न स्टाफ और प्रशिक्षण पदों पर कार्य किया है। इसके अतिरिक्त, उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता स्थित भारतीय दूतावास में रक्षा अताशे के रूप में भी सेवाएँ दी हैं। कमोडोर मूर्ति राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, इंडोनेशियाई नौसेना स्टाफ एंड कमांड कॉलेज, नौसेना युद्ध कॉलेज गोवा और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय नई दिल्ली के पूर्व विद्यार्थी हैं। उन्हें वर्ष 2023 में विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया था।
फेसबुक: https://www.facebook.com/share/p/1AvvWyFztc/
इंस्टाग्राम: https://www.instagram.com/p/DSmK90MiUGv/?utm_source=ig_web_copy_link&ig…