भा.नौ.पो. कदंबा, करवार में भारतीय नौसेना द्वारा एक नया भर्ती केंद्र स्थापित किया गया है, जो कर्नाटक नौसैनिक क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के अधीन कार्य करेगा। इस भर्ती केंद्र की स्थापना के साथ भा.नौ.पो. कदंबा, पूरे देश में भारतीय नौसेना की दसवीं भर्ती इकाई बन गया है।
01/2026 अग्निवीर बैच के लिए प्रथम स्टेज-2 भर्ती प्रक्रिया 10 से 15 नवम्बर 2025 तक आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर नई दिल्ली स्थित पर्सनेल ब्रांच/नौसेना मुख्यालय तथा मुंबई स्थित पश्चिमी नौसेना कमान के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
भर्ती अभियान के सुचारु और सफल आयोजन के लिए व्यापक योजना और प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ लॉजिस्टिक एवं चिकित्सीय सहायता की भी उचित व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को निर्विघ्न सम्पन्न करने हेतु स्थानीय प्रशासन के साथ प्रभावी समन्वय स्थापित किया गया है। यह एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो पश्चिमी क्षेत्र में नौसेना की उपस्थिति को और सुदृढ़ करती है। इसके साथ ही यह कर्नाटक, दक्षिणी महाराष्ट्र और गोवा के युवाओं को भारतीय नौसेना में शामिल होकर गर्व और सम्मान के साथ देश की सेवा करने का अवसर प्रदान करती है।