Skip to main content

लक्षद्वीप से गंभीर रूप से बीमार मरीज की चिकित्सा निकासी

27 अगस्त 2025 को लक्षद्वीप से एक गंभीर रूप से बीमार मरीज की रातभर चिकित्सा निकासी (मेडेवैक) भारतीय नौसेना के डोर्नियर द्वारा की गई। दक्षिणी नौसेना कमान को लक्षद्वीप केंद्रशासित प्रदेश प्रशासन से रात 12:30 बजे एक चार वर्षीय बच्चे की तत्काल चिकित्सा निकासी का अनुरोध प्राप्त हुआ। इसके बाद, कोच्चि के भा.नौ.पो. गरुड़ से भारतीय नौसेना का डोर्नियर रात 1:20 बजे चुनौतीपूर्ण मौसम परिस्थितियों में तुरंत रवाना किया गया। गंभीर हालत में मरीज को अगत्ती द्वीप से हवाई मार्ग द्वारा निकाला गया और सुबह 5:45 बजे कोच्चि लाया गया। वहाँ पहुँचने पर मरीज को तत्काल न्यूरोसर्जरी के लिए एक नागरिक अस्पताल में स्थानांतरित किया गया। लक्षद्वीप द्वीप समूह से इस सफल निकासी ने नौसेना की परिचालन तत्परता और राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित किया है—हर समय, हर स्थान पर।