बचाव अभियान जारी
18 दिसंबर 24 को लगभग 1600 बजे इंजन परीक्षण से गुजर रहा नौसेना का एक क्राफ्ट नियंत्रण खो बैठा और मुंबई के करंजा के पास एक यात्री फेरी नील कमल से टकरा गया। यह फेरी गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा द्वीप तक यात्रियों को ले जा रही थी।
भारतीय नौसेना ने तटरक्षक और समुद्री पुलिस के साथ समन्वय करते हुए तुरंत खोज और बचाव अभियान शुरू किया। चार नौसेना हेलीकॉप्टर, 11 नौसेना क्राफ्ट, एक तटरक्षक नाव और तीन समुद्री पुलिस नावें बचाव कार्य में लगे हुए हैं।
क्षेत्र में नौसेना और नागरिक नावों द्वारा बचाए गए लोगों को नजदीकी जेट्टी और अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है। अब तक 99 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है।
इस दुर्घटना में 13 लोगों की दुखद मृत्यु होने की पुष्टि हुई है, जिनमें 1 नौसेना कर्मी और 2 ओ.ई.एम. (मूल उपकरण निर्माता) प्रतिनिधि शामिल हैं, जो नौसेना क्राफ्ट पर सवार थे।
क्षेत्र में चल रहे खोज और बचाव (एस.ए.आर.) प्रयासों के साथ-साथ सभी व्यक्तियों का विवरण तैयार किया जा रहा है।