राष्ट्र के प्रति उनकी समर्पण, बलिदान और निस्वार्थ सेवा के लिए कृतज्ञता व्यक्त करते हुए, पश्चिमी नौसेना कमान ने सेवानिवृत्ति पर नाविकों को सम्मानित किया, जिससे उनके एक अध्याय का अंत हुआ और एक नई यात्रा की शुरुआत हुई, 'आभार समारोह' के दौरान जो कि आई.एन.एच.एस. अश्विनी, भा.नौ.पो. तूणीर, भा.नौ.पो. शिक्रा, भा.नौ.पो. वज्रबाहु और सामग्री संगठन मुंबई में आयोजित किए गए थे। सेवानिवृत्ति पर नाविकों से राष्ट्र निर्माण में योगदान देने और नागरिक जगत में भारतीय नौसेना के मूल सिद्धांतों - कर्तव्य, सम्मान और साहस को फैलाने का आग्रह किया गया।