Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना अलंकरण समारोह- 2025

नौसेना अलंकरण समारोह- 2025
नौसेना अलंकरण समारोह- 2025

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठीनौसेना स्टाफ प्रमुख (सी.एन.एस.)ने 27 जून 2025 को नई दिल्ली में नवनिर्मित नौसेना भवन में पहली बार आयोजित नौसेना अलंकरण समारोह में भारत के माननीय राष्ट्रपति की ओर से नौसेना कर्मियों को वीरता और विशिष्ट सेवा पुरस्कार प्रदान किए। पुरस्कार वीरतानेतृत्वपेशेवर उपलब्धि और नौसेना कर्मियों की विशिष्ट सेवा को सम्मानित करने और मान्यता देने के लिए प्रदान किए गए। समारोह के दौरान कुल 51 कर्मियों को पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें एक युद्ध सेवा मेडल, तेरह नौसेना मेडल (वीरता), आठ नौसेना मेडल (कर्तव्य के प्रति समर्पण) और सत्रह विशिष्ट सेवा मेडल शामिल थे। समारोह के दौरानसी.एन.एस. ने श्री धरमबीर सिंह नेगीपूर्व-पी.ओ. ई.एल.(पी.) को 15 जुलाई 2024 को हिंडन नहर में डूबने से एक व्यक्ति को बचाने के लिए जीवन रक्षा पदक प्रदान कियाउड़ान सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए कैप्टन रवि धीर स्मृति मेडलऔर इलेक्ट्रॉनिक्सकंप्यूटर और अनुप्रयुक्त स्रोतों के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध के लिए लेफ्टिनेंट वी.के. जैन स्मृति मेडल प्रदान किया। 

सी.एन.एस. ट्रॉफी फॉर बेस्ट ग्रीन प्रैक्टिस को औद्योगिक और गैर-औद्योगिक श्रेणियों में क्रमशः मटेरियल ऑर्गनाइजेशन (विजाग) और भा.नौ.पो. शिवाजी को प्रदान किया गया। सी.एन.एस. ने पिछले वर्ष की उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए विभिन्न इकाइयों को यूनिट साइटेशन भी प्रदान किए। परिचालन इकाइयों की श्रेणी में प्राप्तकर्ता थे भा.नौ.पो. शिवालिकत्रिशूलकर्णऔर फ्लाइट स्क्वाड्रन आई.एन.ए.एस. 316। तटीय प्रतिष्ठानों की श्रेणी में प्राप्तकर्ता थे भा.नौ.पो. सतवाहनराजालीऔर तुनीर। इस अवसर पर बोलते हुएएडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और टिप्पणी की कि यह अवसर विशेष महत्व रखता हैन केवल भारतीय नौसेना द्वारा अपने कर्मियों के उल्लेखनीय वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण की औपचारिक मान्यता के रूप मेंबल्कि यह नौसेना की स्थायी भावनायुद्ध में साहस और स्वयं से पहले सेवा के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के शक्तिशाली प्रतीक के रूप में भी खड़ा है।समारोह को पुरस्कार विजेताओं के परिवारों और भारतीय नौसेना के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों ने देखा। समारोह का समापन नौसेना स्टाफ प्रमुख द्वारा पुरस्कार विजेताओं और उनके परिवारों के लिए आयोजित रात्रिभोज के साथ हुआऔर नौसेना के आदर्श वाक्य राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा - कभी भीकहीं भी की पुनः पुष्टि के साथ हुआ।