पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय (एच.क्यू.ई.एन.सी.) में नौसेना नागरिक प्रबंधन सूचना प्रणाली पर एक दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक आयोजित की गई। यह कार्यशाला नौसेना नागरिक कार्मिकों के लिए उपयोगी सिद्ध हुई, जो नौसेना नागरिक प्रबंधन से संबंधित मामलों का संचालन करते हैं। कार्यशाला में ई-सेवा पुस्तिका को अपडेट करने, अवकाश रिकॉर्ड बनाए रखने और एप्लिकेशन में डेटा के रखरखाव जैसे विभिन्न मॉड्यूल और प्रक्रियाओं पर सार्थक चर्चा की गई। पूर्वी नौसेना कमान मुख्यालय की विभिन्न इकाइयों से 30 नौसेना नागरिक कार्मिकों ने इस कार्यशाला में भाग लिया।