Skip to main content

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने कोलंबो में आई.पी.के.एफ. स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 22 सितंबर 2025 को कोलंबो में भारतीय शांति सेना (आई.पी.के.एफ.) स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित किया। यह समारोह उन भारतीय सैनिकों के साहस, वीरता और सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि था जिन्होंने आई.पी.के.एफ. अभियानों में सम्मानपूर्वक सेवा की। यह भारत और श्रीलंका के साझा इतिहास व बलिदान से बने अटूट बंधन को भी दर्शाता है। पुष्पचक्र अर्पण ने शांति बनाए रखने, क्षेत्रीय सद्भाव को बढ़ाने और श्रीलंका व हिंद महासागर क्षेत्र (आई.ओ.आर.) के साथ दोस्ती को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।