Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पुणे में जनरल बी.सी. जोशी स्मृति व्याख्यान 2025 दिया

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 01 दिसंबर 2025 को पुणे में “समुद्री शक्ति और आत्मनिर्भरता से भारत का भविष्य गढ़ना – भारतीय नौसेना का दृष्टिकोण” विषय पर जनरल बी.सी. जोशी स्मृति व्याख्यान 2025 प्रस्तुत किया। यह वार्षिक स्मृति व्याख्यान दक्षिणी कमांड द्वारा सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय के सहयोग से आयोजित किया गया। यह स्वर्गीय जनरल बी.सी. जोशी, पूर्व थलसेना प्रमुख, की दूरदर्शी विरासत का सम्मान करता है और क्षेत्र में अकादमिक एवं सैन्य सहयोग को आगे बढ़ाने की भावना को दर्शाता है।

नौसेना प्रमुख ने भारत की बढ़ती समुद्री क्षमता, राष्ट्रीय जहाज निर्माण की महत्वाकांक्षाओं, ब्लू इकोनॉमी की संभावनाओं और भारत के उदय को सुरक्षित तथा स्थायी बनाने में समुद्री शक्ति की केंद्रीय भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने आत्मनिर्भरता को रणनीतिक आवश्यकता बताते हुए स्वदेशी क्षमताओं, नवाचार और समुद्री विस्तार में हो रही उल्लेखनीय प्रगति पर जोर दिया। यह साझा संकल्प विकसित भारत 2047 को सुरक्षित, आत्मविश्वासी और भविष्य के लिए तैयार राष्ट्र के रूप में आकार देने की दिशा में भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।