नौसेना प्रमुख, एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने पूर्वी नौसेना कमान (ई.एन.सी.) के कर्मियों के साथ संवाद किया और हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा के प्रति उनकी व्यावसायिकता और अटूट प्रतिबद्धता की सराहना की। ई.एन.सी. बैंड, एन.सी.एस. के बच्चों और सी कैडेट कोर द्वारा देशभक्ति प्रदर्शनों ने हमारे सशस्त्र बलों के शौर्य का उत्सव मनाया।