Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख की ब्राज़ील यात्रा का समापन

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने 09 से 12 दिसंबर 2025 तक ब्राज़ील की अपनी आधिकारिक यात्रा का समापन किया। यह यात्रा दोनों देशों के बीच समुद्री साझेदारी को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख ने ब्राज़ील के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठकें कीं, जिनमें रक्षा मंत्री, ब्राज़ीलियाई सशस्त्र सेनाओं के संयुक्त स्टाफ प्रमुख और ब्राज़ीलियाई नौसेना के कमांडर शामिल थे। चर्चाओं का केंद्र द्विपक्षीय सहयोग और रक्षा उद्योग में साझेदारी रहा। एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में भारतीय नौसेना, ब्राज़ीलियाई नौसेना और मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एम.डी.एल.) के बीच स्कॉर्पीन-श्रेणी की पनडुब्बियों और अन्य नौसैनिक पोतों के रखरखाव से संबंधित सूचना आदान-प्रदान के लिए एक समझौता ज्ञापन (एम.ओ.यू.) पर हस्ताक्षर किए गए।

नौसेना प्रमुख ने इटागुई नौसैनिक परिसर और उभयचर हेलीकॉप्टर पोत एन.ए.एम. अटलांटिको (ए140) सहित ब्राज़ीलियाई नौसेना की विभिन्न सुविधाओं का दौरा किया। उन्होंने रियो डी जेनेरियो स्थित ब्राज़ीलियाई नौसेना अकादमी में 140 मिडशिपमैन की पासिंग आउट परेड में भी भाग लिया। ये गतिविधियां भारत और ब्राज़ील के बीच समुद्री सहयोग को गहरा करने, साझा सुरक्षा उद्देश्यों और प्रशिक्षण सहयोग को आगे बढ़ाने की पारस्परिक प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।