Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख की संयुक्त राज्य अमेरिका यात्रा के दौरान यू.एस. मरीन और संयुक्त बलों के साथ अंतर्क्रिया

अपनी चल रही आधिकारिक यात्रा के दौरान संयुक्त राज्य अमेरिका में नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने उच्च-स्तरीय बैठकों की एक श्रृंखला की। इनमें यू.एस. इंडो-पैसिफिक कमांड के कमांडर एडमिरल सैमुअल जे. पापारो, यू.एस. पैसिफिक फ्लीट के कमांडर एडमिरल स्टीफन टी. कोहलर और यू.एस. मरीन फोर्सेस पैसिफिक के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल जेम्स एफ. ग्लिन शामिल थे। चर्चाओं में इंडो-यू.एस. रक्षा सहयोग के मुख्य आधारों की समीक्षा हुई। इनमें समुद्री सुरक्षा और समुद्री सहयोग को मजबूत करना, परस्पर संचालनशीलता बढ़ाना और इंडो-पैसिफिक में परिचालन जुड़ाव के रास्ते विस्तार देना शामिल था।

चर्चाओं में आपसी समुद्री हितों के महत्वपूर्ण क्षेत्र भी छुए गए। जैसे:

•  आई.पी.एम.डी.ए. जैसे तंत्रों और आई.एफ.सी.-आई.ओ.आर. से जुड़ाव पर आधारित गहन सूचना साझाकरण व समुद्री क्षेत्र जागरूकता।

•   संचार की समुद्री लाइनों और महत्वपूर्ण समुद्री अवसंरचना की सुरक्षा।

•   एच.ए.डी.आर. व एस.ए.आर. मिशनों, समुद्री डकैती रोकथाम तथा गैर-पारंपरिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए संयुक्त प्रतिक्रियाएं।

•   संयुक्त युद्धकला, लॉजिस्टिक्स और निरंतरता सुधारने के लिए जटिल व नियमित द्विपक्षीय/बहुपक्षीय अभ्यास (मालाबार, पासेक्स तथा सी.एम.एफ./मिलन ढांचों सहित)।

•   समुद्र में तत्परता व लचीलापन मजबूत करने के लिए उभरते क्षेत्रों में सहयोग - मानवरहित प्रणालियां, आई.एस.आर., साइबर तथा अंतरिक्ष-सक्षम समुद्री संचालन।

ये अंतर्क्रियाएं भारतीय नौसेना और यू.एस. नौसेना के बीच लंबे समय से चली आ रही साझेदारी को दोहराती हैं। साथ ही यू.एस. मरीन और संयुक्त बलों के साथ बढ़ते तालमेल को रेखांकित करती हैं। यह पारस्परिक विश्वास, साझा मूल्यों और मुक्त, खुला, समावेशी तथा नियम-आधारित इंडो पैसिफिक के प्रति आम प्रतिबद्धता पर टिका है।