Skip to main content

नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा

नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा
नौसेना प्रमुख की श्रीलंका यात्रा

नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी 22 से 25 सितंबर 2025 तक चार दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर श्रीलंका में हैं। यात्रा के दौरान नौसेना प्रमुख श्रीलंका के प्रधानमंत्री डॉ. हारिणी अमरसूर्या, वाइस एडमिरल कंचना बानगोडा और तीनों सेना प्रमुखों व अन्य वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। वे समुद्री सुरक्षा, क्षमता वृद्धि, प्रशिक्षण और सहयोग बढ़ाने के रास्तों पर व्यापक रक्षा सहयोग पर द्विपक्षीय चर्चा करेंगे।

वे कोलंबो में ‘हिंद महासागर की बदलती गतिशीलता के तहत समुद्री दृष्टिकोण’ थीम पर 12वें गाले डायलॉग 2025 अंतरराष्ट्रीय समुद्री सम्मेलन में भी हिस्सा लेंगे। भारतीय नौसेना श्रीलंका नौसेना के साथ वार्षिक रक्षा संवाद, स्टाफ वार्ता और अन्य परिचालन गतिविधियों जैसे श्रीलंका-भारत नौसैनिक अभ्यास (एस.एल.आई.एन.ई.एक्स.), पासेक्स, प्रशिक्षण और हाइड्रोग्राफी आदान-प्रदान के माध्यम से नियमित संवाद करती है। दोनों नौसेनाएँ हिंद महासागर नौसेना संगोष्ठी, गाले डायलॉग, मिलन, गोवा समुद्री सम्मेलन/संगोष्ठी और कोलंबो सुरक्षा सम्मेलन जैसे बहुपक्षीय आयोजनों में भी हिस्सा लेती हैं।

श्रीलंका में नौसेना प्रमुख की गतिविधियाँ ‘महासागर’ दृष्टिकोण के अनुरूप साझा रणनीतिक व समुद्री हितों में गहरी समझ और मैत्री के बंधनों को मजबूत करने के लिए हैं। यह यात्रा आपसी सम्मान, समुद्री विश्वास और हिंद महासागर क्षेत्र में शांति व स्थिरता के साझा दृष्टिकोण पर आधारित भारत-श्रीलंका के समय-परीक्षित संबंधों को दोहराती है।