Skip to main content

Home Quick Menu

नौसेना प्रमुख ने 08 जनवरी 2026 को समुद्र में पूर्वी नौसेना कमान ‘पूर्वी बेड़ा’ की इकाइयों का दौरा किया

नौसेना प्रमुख ने 08 जनवरी 2026 को समुद्र में पूर्वी नौसेना कमान ‘पूर्वी बेड़ा’ की इकाइयों का दौरा किया
नौसेना प्रमुख ने 08 जनवरी 2026 को समुद्र में पूर्वी नौसेना कमान ‘पूर्वी बेड़ा’ की इकाइयों का दौरा किया

एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी, नौसेना प्रमुख ने 08 जनवरी 2026 को समुद्र में पूर्वी नौसेना कमान ‘पूर्वी बेड़ा’ की इकाइयों का दौरा किया। दौरे के दौरान नौसेना प्रमुख ने बहु-खतरा वातावरण में किए गए परिचालन अभ्यास, बेड़े की सामूहिक चालें, हथियार प्रक्षेपण और उड़ान अभियानों का अवलोकन किया तथा प्लेटफॉर्म और कार्मिकों की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। कार्मिकों को संबोधित करते हुए नौसेना प्रमुख ने पूर्वी नौसेना कमान की इकाइयों की निरंतर उच्च परिचालन गति, युद्ध के लिए सदैव तत्पर प्लेटफॉर्म बनाए रखने, आयुध प्रक्षेपण में सटीकता और मिशन प्रभावशीलता के प्रति उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि पूर्णतः नेटवर्क आधारित परिचालन वातावरण में आधुनिक हथियारों, सेंसरों और मानव रहित प्रणालियों के कुशल उपयोग में प्रशिक्षित और प्रेरित मानव संसाधन — अर्थात श्वेत वर्दीधारी महिलाएँ और पुरुष — की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नौसेना प्रमुख ने पुनः पुष्टि की कि ऐसी तत्परता और व्यावसायिकता भारत के राष्ट्रीय समुद्री हितों की रक्षा के लिए भारतीय नौसेना के संकsल्प का मूल आधार हैं — कभी भी, कहीं भी, किसी भी परिस्थिति में।

Facebook:https://www.facebook.com/share/p/1Pf7HyrHKk/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DTSOGwkCTMX/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==