नौसेना स्टेशन करंजा ने 04 मार्च 2025 को ए.टी.एस. और साइबर पुलिस विंग, नवीमुंबई के साथ एक महत्वपूर्ण सुरक्षा एवं साइबर जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया। साइबर धोखाधड़ी के खतरों पर केंद्रित इस सत्र में डिजिटल सतर्कता पर जोर दिया गया और सुरक्षा जोखिमों से निपटने के लिए रणनीतियां प्रस्तुत की गईं। यह संयुक्त प्रयास सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने और सभी के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने में सहयोग की शक्ति को दर्शाता है।