वाइस एडमिरल तरुण सोबती, नौसेना उपप्रमुख (डी.सी.एन.एस.) ने माले, मालदीव में अपनी पहली यात्रा के दौरान एम.एन.डी.एफ. के चीफ ऑफ डिफेंस फोर्स मेजर जनरल इब्राहिम हिल्मी से मुलाकात की। चर्चाओं में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों का समाधान, प्रशिक्षण सहयोग को मजबूत करना और नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ संयुक्त प्रयासों पर विशेष ध्यान केंद्रित रहा।
नौसेना उपप्रमुख की यह पहली यात्रा भारतीय नौसेना की क्षेत्रीय साझेदारों के प्रति प्रतिबद्धता को पुनः पुष्ट करती है। चल रहे रक्षा परियोजनाओं की प्रगति और दोनों नौसेनाओं के बीच समुद्री सूचना साझाकरण को बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।