पूर्वी नौसेना कमान कार रैली - नॉटिकल ट्रेल अपने मिशन पर आगे बढ़ी!
कन्याकुमारी से रवाना होकर, काफिला रामको इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, राजापालयम पहुंचा, जहां 150 से अधिक एन.सी.सी. कैडेट्स और बी.टेक छात्रों के साथ बातचीत हुई। टीम ने चिन्मय विद्यालय एस.एल.आर. स्कूल में 100 से अधिक छात्रों के साथ भी संवाद किया। उत्साही छात्रों ने नौसेना संचालन और नौसेना में जीवन पर व्यावहारिक प्रश्न पूछे। टीमों ने उन्हें आई.एन.ए. और एन.डी.ए. को करियर विकल्प के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिससे देशभक्ति, नेतृत्व और सेवा की भावना को बढ़ावा मिला। सत्र का समापन संस्थानों को पूर्वी नौसेना कमान प्रतीक चिह्न भेंट करने के साथ हुआ।