सेवा का सम्मान। संबंधों को सुदृढ़ करना।
अपने सम्मानित नौसेना पूर्व सैनिक वीरों के प्रति श्रद्धांजलि स्वरूप, वाइस एडमिरल संजय भल्ला, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान ने 09 जनवरी 2026 को नेवी फाउंडेशन, विशाखापत्तनम के सदस्यों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के प्रति सनराइज कमान की अटूट प्रतिबद्धता को दोहराया तथा भारतीय नौसेना की हालिया पहलों, अभियानों और पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुदृढ़ करने हेतु प्रस्तावित स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में जानकारी दी।
कमांडर-इन-चीफ ने नौसेना दिवस 2025 की थीम—“भारतीय नौसेना – युद्ध के लिए तत्पर, सुसंगठित, आत्मनिर्भर – विकसित, समृद्ध भारत के लिए समुद्रों की सुरक्षा”—को भी पुनः दोहराया।
Facebook: https://www.facebook.com/share/p/1B6SkfxbXy/
Instagram: https://www.instagram.com/p/DTXWmkyCZPj/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==