पूर्वी नौसेना कमान ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्साहपूर्ण जल क्रीड़ा आयोजन किए
राष्ट्रीय खेल दिवस पर पूर्वी नौसेना कमान (ई.एन.सी.) ने नौसेना कर्मियों, उनके परिवारों, एन.सी.सी. और एस.सी.सी. कैडेटों की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ जल क्रीड़ा की एक जीवंत शृंखला आयोजित की। यह आयोजन फिटनेस, सौहार्द और समुद्र के आनंद का उत्सव रहा।