रियर एडमिरल अजय पैटनी ने 26 नवंबर 2025 को रियर एडमिरल अंकुर शर्मा, एन.एम. से नेवल डॉकयार्ड, मुंबई के एडमिरल सुपरिंटेंडेंट का कार्यभार ग्रहण किया। वे 30 नवंबर 1991 को भारतीय नौसेना में सेवा में शामिल हुए थे। वे नेवल कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, डिफेंस सर्विस स्टाफ कॉलेज, नेवल वॉर कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं, तथा आई.आई.टी. दिल्ली से स्नातकोत्तर हैं। 34 वर्षों के अपने कैरियर में इस फ्लैग ऑफिसर ने कई संचालनात्मक, यार्ड और स्टाफ नियुक्तियाँ संभाली हैं। उनकी प्रमुख नियुक्तियों में भा.नौ.पो. वालसुरा के कमांडिंग ऑफिसर, ए.डी.जी. डब्ल्यू.ई.एस.ई.ई., एन.डी. (एम.बी.आई.) में ए.जी.एम./डी.जी.एम., तथा नौसेना मुख्यालय में कैप्टन (पर्सनल) और कैप्टन (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) के पद शामिल हैं। फ्लैग ऑफिसर भारत के ढाका स्थित उच्चायोग में सहायक रक्षा सलाहकार भी रह चुके हैं। फ्लैग रैंक पर पदोन्नति के बाद उन्होंने ए.डी.जी.क्यू. (नेवल) और ए.एस.वाई. (कर) के पद संभाले, जिसके पश्चात उन्होंने वर्तमान दायित्व ग्रहण किया।