Skip to main content

Home Quick Menu

रियर एडमिरल मनोज झा ने 15 अक्टूबर 2025 को पूर्वी नौसेना कमान के प्रमुख स्टाफ ऑफिसर (संचालन) का पदभार ग्रहण किया

रियर एडमिरल मनोज झा ने 15 अक्टूबर 2025 को पूर्वी नौसेना कमान के प्रमुख स्टाफ ऑफिसर (संचालन) का पदभार ग्रहण किया। वे 01 जनवरी 1995 को सेवा में शामिल हुए और भारतीय नौसेना अकादमी, गोवा; डी.एस.एस.सी., वेलिंगटन; नौसेना युद्ध महाविद्यालय, गोवा; तथा यूनाइटेड किंगडम के रॉयल कॉलेज ऑफ डिफेंस स्टडीज के पूर्व छात्र हैं।

गनरी विशेषज्ञ के रूप में, उन्होंने कई महत्वपूर्ण समुद्री नियुक्तियाँ संभालीं, जिनमें विध्वंसक भा.नौ.पो. चेन्नई की कमान, पनडुब्बी रोधी युद्ध कोरवेट भा.नौ.पो. कामोर्ता के प्रथम कमांडिंग ऑफिसर और विमानवाहक पोत भा.नौ.पो. विराट के कार्यकारी अधिकारी के रूप में सेवा शामिल है।

इस नियुक्ति से पहले उन्होंने नौसेना मुख्यालय में सहायक नौसेना प्रमुख (सी.एस.एन.सी.ओ.) और कमोडोर (कार्मिक) के रूप में कार्य किया।