Skip to main content

Home Quick Menu

रियर एडमिरल सतीश वासुदेव ने पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (परिचालन) का पदभार संभाला।

रियर एडमिरल सतीश वासुदेव ने पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (परिचालन) का पदभार संभाला।
रियर एडमिरल सतीश वासुदेव ने पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (परिचालन) का पदभार संभाला।

रियर एडमिरल सतीश वासुदेव ने 15 नवंबर 2025 को पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्य स्टाफ अधिकारी (परिचालन) का पदभार संभाला। एडमिरल 01 जुलाई 1993 को सेवा में शामिल हुए और एन.डी.ए. खड़कवासला, डी.एस.एस.सी. वेलिंगटन और गोवा नौसेना युद्ध महाविद्यालय के पूर्व छात्र हैं।

नेविगेशन और डायरेक्शन के विशेषज्ञ एडमिरल वासुदेव ने कई महत्वपूर्ण जहाज और तटवर्ती पद संभाले हैं, जिनमें भा.नौ.पो. गोमती और भा.नौ.पो. तारकाश का कमांड, डी.एस.एस.सी. में निर्देशक स्टाफ, ए.एच.क्यू. में निदेशक (परिप्रेक्ष्य योजनाएं), नौसेना मुख्यालय में कमोडोर (नौसेना योजनाएं) और पूर्वी नौसेना कमान में कमोडोर (परिचालन) शामिल हैं। 01 मार्च 2024 को फ्लैग रैंक में पदोन्नति के बाद उन्होंने मुंबई में फ्लैग ऑफिसर ऑफशोर डिफेंस एडवाइजरी ग्रुप के रूप में कार्य किया और फिर गुजरात, दमन और दीव नौसेना क्षेत्र के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रहे, जिसके बाद पश्चिमी नौसेना कमान में सी.एस.ओ. (ऑप्स) के रूप में पदभार संभाला। एडमिरल को नौसेना पदक से सम्मानित किया गया है।